पटना। बिहार में बाढ़ से हुई तबाही के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने ही सहयोगी दल के मुख्यमंत्री पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश सरकार की कुव्यवस्था है।
केंद्रीय मंत्री ने बिहार की जनता से माफी मांगी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पटना में बाढ़ के लिए हम सब दोषी हैं। मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद हम अलर्ट नहीं हो पाए।
गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पटना में आई बारिश से बाढ़ प्राकृतिक आपदा नहीं कुव्यवस्था है। इसके लिए हम पटना वासियों से माफी मांगते हैं। बिहार में भाजपा और एनडीए की सरकार है। हम सब लोग दोषी हैं।
आपको बता दें बिहार में बाढ़ ने इस बार बहुत तबाही मचाई है। पटना में भी पानी का आतंक देखने को मिला। कई मंत्रियों और जजों के बंगलों में पानी भर गया।
मामला बढ़ते देख नीतीश सरकार पिछले दिनों हरकत में आई थी सरकार ने केंद्र से 2 हेलीकॉप्टर की मांग की थी।