उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की धर्मपत्नी का निधन

Lucknow
  • उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की धर्मपत्नी का निधन

(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की धर्मपत्नी, उत्तर प्रदेश की माजी लेडी गवर्नर श्रीमती कुंदा नाईक का   मुंबई में लंबी अस्वस्थता के पश्चात निधन हुआ। राम नाईक के सामाजिक और राजनीतिक कार्य को गतिमान रखने हेतु श्रीमती कुंदा ताई नाईक ने अपने पूर्ण जीवनकाल में घर गृहस्थी के आर्थिक और व्यावहारिक धूरा की बागडोर संभाली। स्वयं एक मनपा स्कूल में शिक्षिका के तौर पर सेवा में रहीं  और इसी कारण राम नाईक राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ, तत्पश्चात जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के पूर्णकालिक कार्य को न्याय दे सके। श्रीमती कुंदा नाईक जी के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  ने दूरध्वनि द्वारा  राम नाईक  से सांत्वना वार्ता की। श्रीमती कुंदा ताई नाईक के परिवार में शोकमग्न पूर्व राज्यपाल  राम नाईक, सुपुत्री  निशिगंधा नाईक,  विशाखा कुलकर्णी, एवम् नाती एड.शार्दुल कुलकर्णी हैं।