भाजपा वार्ड अध्यक्षों को सम्मानित किया : मुकेश शर्मा MLC

Lucknow
  • भाजपा वार्ड अध्यक्षों को सम्मानित किया : मुकेश शर्मा MLC

(www.arya-tv.com)भाजपा के नगर अध्यक्ष और एमएलसी मुकेश शर्मा ने पार्टी कार्यालय पर अपने वार्ड के पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रत्येक वार्ड अध्यक्षों को व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात करके प्रत्येक को राम दरबार का फोटो फ्रेम और अंग वस्त्र देकर के सम्मानित किया। इसके साथ ही मुकेश शर्मा ने प्रत्येक वार्ड अध्यक्ष से उनकी समस्याओं और पार्टी की क्षेत्र में मजबूती पर गहन चर्चा की। सभी वार्ड अध्यक्षों से आने वाले आगामी चुनावों जिसमें नगर निकाय और 24 में लोकसभा के चुनाव की अभी से रणनीति तैयार करने का विचार विमर्श हुआ।

इस बैठक में  श्री शर्मा ने सभी पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं को ​निजी तौर पर जोड़े जाने और आम जनता के बीच में केन्द्र में मोदी सरकार और राज्य में योगी सरकार के कार्यों का प्रचार—प्रसार करने पर बल दिया गया। साथ ही प्रदेश स्तर पर आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर जो योजनांए चलायी जा रहीं हैं उनको आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। पूरे देश में भाजपा पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसके पूरे महानगरों में बूथ स्तर पर पदाधिकारी फैले हुए हैं ऐसे में सभी को एक साथ लेकर चलना बहुत जरूरी है। बैठक में विद्यावती तृतीय के वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा और विद्यावती प्रथम के मनोज शर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस पर इन लोगों ने संगठन के प्रति आभार प्रकट किया है।