राम मंदिर के 1st फ्लोर का 50% काम पूरा:, भारत का नया स्मृति चिह्न राम को समर्पित

# ## UP

(www.arya-tv.com) अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर के फर्स्ट फ्लोर का काम 50% पूरा कर लिया गया है। लक्ष्य है कि दिसंबर तक इस फ्लोर के निर्माण को पूरा कर लिया जाए। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने बन रहे राम मंदिर का लेटेस्ट वीडियो गुरुवार सुबह जारी किया। वीडियो में गर्भगृह, प्रवेश द्वार, फर्स्ट फ्लोर के निर्माण और 10 फीट से भी ऊपर बने खंभों को भी दिखाया गया है।

भारत का नया स्मृति चिह्न राम मंदिर को समर्पित
इस बीच भारत का नया स्मृति चिह्न राम मंदिर को समर्पित करते हुए अयोध्या लाया गया है। राजस्थान के विशेष पत्थर पर स्मृति चिह्न को उकेरा गया है। जिसे इस समय कारसेवकपुरम में रखा गया है।

ग्राउंड फ्लोर बन कर तैयार, फिनिशिंग चल रही
तीन फ्लोर के बनने वाले राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर बन कर तैयार है। ग्राउंड फ्लोर में फिनिशिंग का काम चल रहा है। फर्श बनाई जा रही है। खंभों पर देवताओं की मूर्तियों को उकेरा जा रहा है। ग्राउंड फ्लोर के इन सब काम को नवंबर तक पूरा कर लिए जाने की कोशिश है।

राम मंदिर के उद्घाटन में दो लाख से ज्यादा राम भक्त रहेंगे
बता दें कि 22 जनवरी-2024 को श्रीराम मंदिर का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों होना संभावित है। इस दिन अयोध्या में करीब 10 हजार अतिथि और दो लाख से ज्यादा राम भक्त पहुचेंगे। इसके बाद रामलला दर्शन कार्यक्रम के तहत विहिप के सभी 44 प्रांत से रोज 25 हजार राम भक्त रामलला का दर्शन करने आएंगे। इसके अलावा अन्य भक्त भी सीधे रामलला का दर्शन करने पहुंचेग। कुल मिलाकर साल-2024 में 5 करोड़ भक्तों के रामलला का दर्शन करने की सभावना है। इसको लेकर राम मंदिर ट्रस्ट हर तरह की व्यवस्था करने में जुटा है।