कैसरबाग नगर कार्यालय में मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस

Lucknow
  • कैसरबाग नगर कार्यालय में मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर कैसरबाग नगर कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सेवा, समर्पण और राष्ट्रवाद की गौरवशाली परंपरा को स्मरण करते हुए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच और दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों ने संगठन को मजबूत वैचारिक आधार प्रदान किया। इसी आधार पर भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ती रही है।

वक्ताओं ने आगे कहा कि ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी और ‘भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से पार्टी को जन-जन तक पहुंचाया और राष्ट्रीय राजनीति में सशक्त पहचान दिलाई।

इस दौरान अमित शाह के कार्यकाल में भाजपा के विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने का उल्लेख किया गया। वर्तमान में नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन सेवा, समर्पण और जनकल्याण के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ हुआ।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सुधीर हलवासिया, बृजेश कुमार मिश्रा, विनायक पांडे, दीपक शुक्ला, घनश्याम अग्रवाल, लखविंदर सिंह, डॉक्टर अनामिका, सुधा सिंह, अमृता वर्मा, रजनीश श्रीवास्तव, राजेश कुमार चौधरी, टिंकू सोनकर, रणविजय सिंह, टीकाराम जोशी, जीडी शुक्ला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने झंडा फहराकर कार्यकर्ताओं को मिठाई वितरित की।