(www.arya-tv.com) कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने बुधवार को मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में हार्ट सर्जरी करवाई है। एक्टर की एक वेब सीरीज की शूटिंग करते हुए तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सर्जरी के बाद 44 साल के कॉमेडियन की हालत में सुधार आ रहा है। सुनील ग्रोवर से पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स कम उम्र में ही बड़ी बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं-
सलमान खान
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को सालों से ट्रायजेमिनल न्यूरालजिया नाम की लाइलाज बीमारी है। इस बीमारी को सुसाइड डिसीज भी कहते हैं। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की नसों में असहनीय दर्द उठता है। एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने बताया था कि उन्हें इस बीमारी से जूझते हुए कई बार सुसाइड करने का भी ख्याल आ चुका है।
सोनम कपूर
एक्ट्रेस सोनम कपूर यू तों खुद को फिट रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं, हालांकि उन्हें महज 17 साल की उम्र से टाइप-1 डायबटीज है।
अनुष्का शर्मा को बल्जिंग डिस्क नाम की बीमारी है जिससे हड्डियों में दर्द बना रहता है। ये परेशानी सबसे पहले रीढ़ की हड्डी से शुरू होती है जो बाद में शरीर के बाकी हिस्सों पर असर करती है।
ऋतिक रोशन
महज 20 साल की उम्र में ऋतिक स्कोलियोसिस नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। इस बीमारी के चलते उन्हें डांस करने और दौड़ने की अनुमति नहीं थी। बीमारी का पता लगने के एक साल बाद ऋतिक ने दौड़ने का मन बनाया और धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाने लगे। लगातार दौड़ते हुए ऋतिक ने खुद इस बीमारी से छुटकारा पा लिया