(www.arya-tv.com)तस्वीर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) के बेस कैंप की है, जहां दुनियाभर से पहुंचे पर्वतारोहियों ने टेंट सिटी बसा ली है। यहां 50 से ज्यादा टेंट बने हैं। खास बात यह है कि भारत के 30 जवानों का दल भी इस चोटी को फतह करने के लिए रवाना हो गया है।
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के इस दल में CRPF, CISF और ITBP के 8-8, BSF व SSB के 3-3 जवान शामिल हैं। 30 सदस्यीय पर्वताराेहियाें के दल का नेतृत्व RIPS रघुबीर लाल कर रहे हैं। यह दल शुक्रवार से अभियान शुरू करेगा। CAPF के मुताबिक, एवरेस्ट को फतह करने वाले दल से पांच सदस्य दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी ल्होत्सो (8,516 मीटर) को फतह करने के लिए रवाना होंगे।
- एवरेस्ट को 25 बार फतह कर चुके 51 वर्षीय कामी रीता शेरपा अब चोटी पर नहीं चढ़ेंगे। उनका कहना है कि हाल ही में वो चोटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्हें सपना आया, जिससे वो परेशान हो गए। उन्होंने सपने के बारे में तो नहीं बताया। लेकिन कहा- उन्हें लगता है कि देवी नहीं चाहती हैं कि वो इस बार चोटी पर जाएं। इसलिए वो आधे रास्ते से ही वापस आ गए।