(www.arya-tv.com) पाकिस्तान ने कबूल किया है कि भारत के 266 मछुआरे और 42 भारतीय नागरिक उसकी जेलों में बंद हैं। भारत ने पाकिस्तान से उन भारतीय कैदियों को भी तुरंत रिहा करने की मांग की है, जिन्होंने पाकिस्तानी जेलों में रहते हुए अपनी सजा पूरी कर ली है। विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने गुरुवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी।। भारत ने पाकिस्तान से उसकी हिरासत में मौजूद भारतीय नागरिकों, लापता रक्षा कर्मियों व मछुआरों को उनकी नौकाओं सहित वापस लौटाने तथा इन कैदियों को तत्काल कांसुलर एक्सेस मुहैया करवाने को कहा है। साथ ही उन 258 भारतीय कैदियों को भी तुरंत रिहा करने की मांग की है, जिन्होंने पाकिस्तानी जेलों में रहते हुए अपनी सजा पूरी कर ली है।
विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने गुरुवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 मई 2008 को हुए भारत-पाकिस्तान कांसुलर एक्सेस समझौते के मुताबिक दोनों देशों हर साल एक जनवरी व एक जुलाई को अपने यहां कैद नागरिक कैदियों व मछुआरों की सूची का आदान प्रदान करते हैं। गत एक जुलाई को पाकिस्तान ने अपनी सूची में अपने यहां 266 मछुआरों व 42 नागिरकों के जेलों में होने की बात स्वीकार की है। भारत ने इन सभी की शीघ्र रिहाई व स्वदेश भेजने को कहा है। साथ ही पाकिस्तान से बार बार कहा जा रहा है कि उन सभी भारतीयों को शीघ्रति शीघ्र रिहा किया जाए जिनकी सजा पूरी हो गई है।
उन्होंने बताया कि साल 2014 से अब तक 2559 मछुआरों और 63 भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान से वापस लाया गया है। इनमें इस साल पाकिस्तान से वापस लाए गए 398 भारतीय मछुआरे व पांच भारतीय नागरिक शामिल हैं।