- 2017 में 6 सप्ताह की पैरोल पर आने के बाद हो गया था फरार
(www.arya-tv.com)शहर के सिविल लाइन एरिया की एक काॅलोनी में युवती को तेजाब डालकर मारने वाले 25 हजार के ईनामी को पुलिस ने थरिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी संजय निवासी शास्त्री काॅलोनी यूपी में छिपा था। यह यूपी में पट्टे पर जमीन लेकर खेती कर रहा था।
आरोपी को यूपी में जमीन उसके दोस्त राशिद ने दिलवाई थी। राशिद से दोस्ती सोनीपत जेल में हुई थी। जांच अधिकारी आजाद ने बताया राशिद ने ही आरोपी को अवैध हथियार दिया था। हत्या मामले में आरोपी संजय को उम्रकैद की सजा हुई थी। आरोपी 2017 में 6 सप्ताह की पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया था।
डीएसपी सिटी डाॅ. रविन्द्र कुमार ने बताया कि वाहन चोरी निरोधक स्टाफ इन्चार्ज निरीक्षक संदीप कुमार के निर्देश पर पुलिस कर्मी सुखबीर सिंह व आजाद सिंह पैरोल जम्फरों की तलाश में गश्त पर थे। 2011 में थाना सिविल लाइन सोनीपत में दर्ज एक हत्या की घटना में आरोपी संजय उर्फ काला पुलिस ने आरोपी से अवैध पिस्तौल व दो कारतूस के साथ काबू किया था।
आरोपी रात के समय आता था परिचितों से मिलने
पुलिस ने बताया कि आरोपी परिचितों से मिलने यूपी से रात के समय सोनीपत आता-जाता था। पुलिस को आरोपी के बारे में गुप्त सूचने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
13 जुलाई 2011 को दिया था वारदात को अंजाम : पुलिस कर्मी आजाद ने बताया आरोपी ने युवती पर फ्रेंडशिप का दबाव बनाया था। लेकिन जब उसने आरोपी का विरोध किया तो इसने युवती पर 13 जुलाई 2011 को तेजाब फेंक दिया था।