(www.arya-tv.com) महाराष्ट्र के किसान ने 23 जुलाई को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चिट्ठी लिखी। किसान पर 20 लाख रुपए का कर्ज है। इस चिट्ठी में किसान ने लिखा है कि मेरी फसल खराब हुई जिसके लिए मुझे मुआवजा दिया जाए। अगर मुआवजा नहीं दिया गया तो मेरे पास आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।
चिट्ठी लिखने वाले किसान का नाम गजानन नारायण अवचर है। किसान महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के सेनगाव का रहने वाला है। 24 जुलाई को सीएम के सचिवालय में चिट्ठी आई।
किसान ने पत्र में लिखा कि एक हेक्टेयर में उसकी अनार की खेती है। कोरोना काल के बाद से वह अपनी फसल मंडी में नहीं बेच पाया। पिछले दो साल से फसल खराब हो रही है, जिससे किसान को 50 लाख तक का नुकसान हुआ है।
मिल रही है मानसिक यातनाएं
किसान चिट्ठी में लिखा कि उसके परिवार में 5 लोग है। उनके पालन पोषण के लिए मेरे पास कोई दूसरा साधननहीं है। आगे कहा कि मुझ पर 20 लाख तक का लोन है। इसमें 5 लाख रुपए का लोन बैंक से लिया है और 15 लाख रुपए अन्य संस्था से लिया है।
बैंक से उन्हें लोन लौटाने के लिए बार बार नोटिस मिल आ रहे है। कर्ज नहीं चुकाने के कारण बैंक से उन्हें मानसिक यातनाएं मिल रही है।
किसान आत्महत्या के मामले महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा
साल 2021 में किसान आत्महत्या के मामले महाराष्ट्र सबसे आगे था। NCRB की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1424 किसानों और खेती से जुड़े मजदूरों ने आत्महत्या कर ली। कर्नाटक में 999 और आंध्र प्रदेश 584 किसानों ने आत्महत्या की थी। NCRB की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे देश में साल 2021 में 5563 किसानों की मौत के मामले दर्ज हुए थे।