(www.ary-tv.com) यूपी में सोमवार को कोविड वैक्सीनेशन का काउंट 12 करोड़ के पार पहुंच गया। देश के अन्य किसी राज्य में इतने बड़े पैमाने पर कोविड वैक्सीन अभी तक नही लग पाई है। अब तक 9.32 करोड़ लोगों ने वैक्सीन की पहली और 2.68 करोड़ लोगों ने दोनों डोज लगवा ली है। यूपी में केंद्र सरकार की पहल पर सभी को निशुल्क वैक्सीनेशन मुहैया कराई जा रही है।
सोमवार को 18 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।इस दौरान प्रदेश के 15 हजार 783 टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगाई गई। इसमें 15 हजार 694 सरकारी व 89 निजी केंद्र बनाए गए थे। इन पर शाम तक 18 लाख के करीब डोज़ लगाई गयीं। ऐसे में कुल टीकाकरण 12 करोड़ पार हो गया। यह देश में सर्वाधिक है। वही, टीका लगवाने वालों में 6.37 करोड़ पुरुष और 5.62 करोड़ महिलाएं शामिल हैं।