“आपका विधायक–आपके द्वार” जनसुनवाई शिविर में 14 समस्याओं का मौके पर समाधान, 65 लोगों की आंखों की जांच
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद और जनसेवा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित “आपका विधायक–आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत 160वां जनसुनवाई शिविर अर्जुनगंज मंडल के ग्राम पंचायत परवर पूरब के मजरा बहादुरखेड़ा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।
शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए विभिन्न योजनाओं से जुड़े कुल 24 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, आय प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन, राशन कार्ड और लैपटॉप योजना से संबंधित आवेदन शामिल रहे। इनमें से 14 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

शिविर के दौरान चार वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड, छह वृद्धा पेंशन, दो विधवा पेंशन तथा दो आभा कार्ड से जुड़े आवेदन भी पूर्ण कराए गए। कार्यक्रम में टी.एस. मिश्रा हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण और नेत्र चिकित्सा शिविर भी लगाया गया, जिसमें 65 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 30 लोगों को चश्मा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई तथा सभी को आवश्यक दवाइयां और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार मेधावी विद्यार्थियों—अनन्या यादव, नैन्सी, शनि यादव और अभिषेक कुमार यादव—को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए बॉयज यूथ क्लब और 110वां गर्ल्स यूथ क्लब गठित कर उन्हें क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल और कैरम की खेल सामग्री प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मोहित तिवारी, दिलीप तिवारी, अजीत रावत, रामफल पाल, संजय कुमार यादव, सुनील कुमार यादव, प्रदीप यादव, हरिकेश यादव, अरविंद यादव, अनिल यादव, प्रेमचंद मिश्रा, चंद्रभान सिंह, सुरेश राजपूत, अगनु, बृजपाल यादव, हेमराज यादव, बेचालाल, नंदकिशोर, रेनू सिंह, रामकुमार, राम लखन, प्रमोद तिवारी, रामसेवक, गोकर्णनाथ, सोमनाथ, रामगोपाल रावत, प्रेम रावत, प्रदीप कुमार, बुद्धिलाल, सुहाना देवी और सुखदेवी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही टी.एस. मिश्रा हॉस्पिटल की चिकित्सक टीम को भी अंगवस्त्र और मां पीतांबरा देवी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
