8 महीनों में गई 14 बॉलीवुड सितारों की जान, सुशांत-ऋषि-इरफान कुमकुम-सरोज खान कह गईं अलविदा

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) ‘मदारी’, ‘रॉकी हैंडसम’ और ‘दृश्यम’ जैसी फिल्मों के निर्देशक निशिकांत कामत का निधन हो गया है। सोमवार शाम उन्होंने हैदराबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। निशिकांत की मौत से बॉलीवुड को तगड़ा झटका लगा है।

2020 बॉलीवुड के लिए बेहद बुरा साबित हो रहा है क्योंकि निशिकांत इस साल जान गंवाने वाले 14वें बॉलीवुड सेलेब हैं। निशिकांत से पहले बीते 8 महीनों में 13 सितारों की जान जा चुकी है।

28 जुलाई को बीते जमाने की मशहूर एक्ट्रेस कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थीं। उन्होंने मदर इंडिया, आर-पार, CID जैसी कई मशहूर हिंदी फिल्मों में काम किया था। करीब 20 साल के अपने करियर में कुमकुम ने सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने 50 से 60 के दशक के दौरान सबसे ज्यादा फिल्में कीं। इस दौरान गुरुदत्त, किशोर कुमार, दिलीप कुमार, देवानंद समेत कई बड़े सितारों के साथ काम किया।

27 जुलाई को एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनकी उम्र 55 साल थी। सीने में दर्द के बाद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी थी। परवेज ने अंधाधुंध, बदलापुर, बुलेट राजा जैसी फिल्मों में अपना योगदान दिया था।8 जुलाई को मुंबई स्थित घर में जगदीप का इंतकाल हुआ। वे अभिनेता जावेद और नावेद जाफरी के पिता थे। उनकी मुस्कान नाम की एक बेटी भी है। बताया जा रहा कि 81 साल के जगदीप लंबे समय से बीमारियों से परेशान चल रहे थे। जगदीप रमेश सिप्पी की फिल्म ‘शोले’ (1975) के किरदार सूरमा भोपाली के नाम से पॉपुलर थे।