(www.arya-tv.com) कर्नाटक के धारवाड़ में शुक्रवार को सड़क हादसे में 11 लोगों की जान चली गई। हादसा तब हुआ, जब धारवाड़ के इतीगट्टी में एक मिनी बस की ट्रक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में 7 लोग घायल हैं और इन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद ने इस हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में वो मृतकों के परिवारों के साथ हैं और हादसे में घायल लोगों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।
बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
पुलिस ने बताया कि घायलों में 5 की हालत गंभीर है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। ये लोग कर्नाटक के देवनगिरि से गोवा जा रहे थे। इन्हें वहां एक फैमिली फंक्शन में शामिल होना था। देवनगिरि से गोवा की दूरी करीब 300 किलोमीटर है।