महराष्ट्र में बीजेपी जीत की तरफ बढ़ रही हैं वहीं हरियाणा में कांग्रेस कांटे की टक्कर दे रही है। हरियाणा के सभी रुझान आ चुके हैं 90 सीटों में बीजेपी को 42, कांग्रेस को 28 वहीं जेजेपी को 12 सीटें मिल रही हैं। अभी इसमें परिवर्तन भी हो सकता है। महाराष्ट्र की बात करें तो 288 सीटों में बीजेपी प्लस को 156 कांग्रेस प्लस को 100 वह अन्य को 32 सीटें मिल रही हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में बीजेपी शिवसेना का गठबंधन है।
हरियाणा में बीजेपी आलाकमान को दिल्ली बुलाया गया है। मनोहर लाल खट्टर को मंथन के लिए दिल्ली बुलाया गया है। हरियाणा में बीजेपी के 5 मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पीछे हैं।
मनोज तिवारी ने कहा कि कई बार सर्वे ऊपर नीचे हो सकता है। उन्होंने कहा कि मन के हारे हार है मन के जीते जीत। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत मिल रहा है। हरियाणा में अभी तक जो रुझान आए हैं अभी वह बदलेंगे।
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। दोनों राज्यों में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। नतीजों के रुझान आने भी शुरू हो गए हैं। हरियाणा और महाराष्ट्र से आ रहे शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी बढ़त बनाई हुई है, लेकिन हरियाणा में कांग्रेस बीजेपी को कांटे की टक्कर दे रही है।
