हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स 186 और निफ्टी 36 अंक ऊपर खुला, बिरलासॉफ्ट लिमिटेड के शेयर में 15% का उछाल

Business

(www.arya-tv.com)इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। आज सेंसेक्स 186.8 अंक और निफ्टी 36.05 पॉइंट ऊपर खुला। सॉफ्टवेयर कंपनी बिरलासॉफ्ट लिमिटेड के शेयर में करीब 15% का उछाल है।

इससे पहले शुक्रवार को बाजार बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 975.62 पॉइंट ऊपर 50,540.48 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 269.25 अंक की बढ़त के साथ 15,175.30 पर बंद हुआ था।

जापान के बाजार में बढ़त, हांगकांग में गिरावट

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 48 पॉइंट ऊपर 28,366 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 11 अंक की गिरावट के साथ 3,475 पर बना है।
  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 218 पॉइंट नीचे 28,202 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 16 अंकों की गिरावट के साथ 3,140 पर आ गया है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 16 पॉइंट नीचे 7,249 पर पहुंच गया है।

अमेरिकी बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बंद

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.36% की बढ़त के साथ 123.69 अंक ऊपर 34,207.80 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.48% की गिरावट के साथ 64.75 अंक नीचे 13,471.00 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 3.26 पॉइंट नीचे 4,155.86 पर बंद हुआ था। हालांकि, फ्रांस और जर्मनी के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।

FII और DII डेटा
NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, 21 मई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 510.16 करोड़ रुपए और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 649.10 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। शुक्रवार को सेंसेक्स 975 पॉइंट नीचे 50,540 पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 269 अंक नीचे 15,175 पर बंद हुआ था।