हड्डियों को मजबूत रखना है तो खाएं ये चीजें

Health /Sanitation

अगर आपको अपनी हड्डियों को मजबूत रखना है तो कैल्शियम की भरपूर मात्रा वाली चीजों का सेवन जरूरी करें। हड्डियों की मजबूती के लिए सबसे अच्छा है कि आप पत्तेदार सब्जियां ज्यादा से ज्यादा खाएं, क्योंकि इनमें कैल्शियम की उच्च मात्रा होती है।

अगर आप कैल्शियम की भरपूर मात्रा वाली चीजों का सेवन नहीं करेंगे तो आपकी हड्डियां कमजोर हो जाएंगी। कैल्शियम के साथ ही हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन ए और के भी लाभकारी है। आप ऐसी चीजों को भी शामिल करें जिनमें पौटेशियम और जिंक की मात्रा हो।

आप हड्डियों की मजबूती के लिए बादाम खाएं। एक मुट्ठी बादाम में 75 ग्राम से ज्यादा कैल्शियम होता है। इसके साथ ही पौटेशियम और प्रोटीन की मात्रा भी होती है। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए आप बीन्स की दाल खाएं। इनमें कैल्शियम और मैग्नेशियम की अच्छी मात्रा होती है।

ब्रोकली को हड्डियों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। ब्रोकली में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। इसके अलावा आप हड्डियों की मजबूती के लिए पत्तागोभी की सब्जी भी खा सकते हैं। काजू, बादाम और मछली भी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है।