स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी कर रही है इंतजार

Education

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि कई रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों को आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 20 नवंबर, 2019 से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 9 दिसंबर, 2019 है। इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि- 20 नवंबर, 2019 (दोपहर 12 बजे)
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की अंतिम तिथि- 9 दिसंबर, 2019
लिखित परीक्षा- 12 जनवरी, 2020
पदों का विवरण-
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 330 पद भरे जाएंगे।
परीक्षा पैटर्न-
इच्छुक आवेदकों को लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करना होगा। लिखित परीक्षा के दो भाग होंगे- सामान्य ज्ञान और अपनी इंट्रेस्ट के हिसाब से चुना गया टॉपिक।
आयु सीमा-
इच्छुक आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है।
शैक्षणिक योग्यता-
उम्मीदवार को स्नातक होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
इच्छुक आवेदकों को 50 रुपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करना होगा।