सुहाना खान की पहली फिल्म रिलीज, यूट्यूब पर मचा धमाल

Fashion/ Entertainment

बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने फिल्मों में डेब्यू कर लिया है। सुहाना की शॉर्ट फिल्म ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ रिलीज हो गई है। इस शॉर्ट फिल्म ने आते ही धमाल मचा दिया है। यूट्यूब पर अब तक इस फिल्म को लाखों लोग देख चुके हैं। लोग कह रहे हैं कि सुहाना के बॉलीवुड में आते ही सभी फीमेल स्टार किड का सूपड़ा साफ हो जाएगा। इसके साथ ही फिल्म रिलीज होने के बाद लोग अब सुहाना की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनकी इस फिल्म पर अब तक हजारों लोग कमेंट्स कर चुके हैं।
एक यूजर ने कमेंट किया- उनकी आंखों में अभिव्यक्ति और मासूमियत ने मेरा दिल छीन लिया। सुहाना ने इसे असाधारण बना दिया है। मैं खुद को इनकी तारीफ करने से नहीं रोक सकता। एक और यूजर ने लिखा- गजब…सुहाना खान पर गर्व है। यह लड़की अपनी पीढ़ी में सबसे प्रतिभाशाली में से एक है। वह सुपरस्टार बनेगी। उनका अभिनय कौशल सराहनीय है। उसे स्क्रीन पर देखकर खुशी हुई।एक और यूजर ने शाहरुख और सुहाना की तारीफ करते हुए लिखा- शाहरुख को सुहाना पर बहुत गर्व महसूस हो रहा होगा। वहीं एक और ने लिखा- मुझे लगा कि शाहरुख ही आंखों के जरिए अभिनय कर सकते हैं लेकिन सुहाना को देखने के बाद ऐसा नहीं लगता। आखिर बेटी किसकी है। उसे यह अपने पिता से मिला। तुम पर गर्व है।
बता दें फिल्म की कहानी एक यंग कपल के इर्द-गिर्द घूमती है। दो दिन के रोड ट्रिप में यह कपल अपने रिलेशनशिप की सच्चाई को फेस करता है। अंग्रेजी भाषा में बनीं शॉर्ट फिल्म ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ को थियोडर गिमेनो ने डायरेक्ट किया है।