सुषमा के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर, जानें किसने क्या कहा

# ## National

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की बड़ी नेता सुषमा स्वराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पूरे देश में शोक की लहर है। हर कोई दुख व्यक्त कर रहा है। राज्यसभा में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी गई।

किसने क्या कहा

—वेंकैया नायडू ने कहा कि सुषमा स्वराज का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
—बीजेपी नेता विजय गोयल ने कहा कि वह जो भी काम करती थीं तल्लीनता से करती थींं। एक अच्छी वक्ता थी।
​—गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने कहा कि ये कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती।
—रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि वह करोड़ों महिलाओं की आदर्श थीं।
—सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि सुषमा जी सदन के बाहर और अंदर जिस तरीके से अपनी बात रखती थीं। उसका कोई मुकाबला नहीं है।