पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। सुषमा के अंतिम दर्शन कर PM मोदी भावुक हो गए। वहीं रामगोपाल रोने लगे। ओजस्वी वक्ता के साथ साथ सुषमा की छवि बेहद शानदार थी। उनको ऐसे ही याद नहीं रखा जाएगा बल्कि उनके कार्यों की लंबी लिस्ट है।
सुषमा स्वराज को पूरा देश अंतिम श्रद्धांजलि दे रहा है। कई राज्यों ने उनके निधन पर शोक का ऐलान किया है।
सुषमा के कार्य
—सूडान में फसे भारतीयों के लिए आॅपरेशन संकटमोचन चलाकर 150 भारतीयों का रेस्क्यू करवाया।
—15 साल की गीता को पाकिस्तान से भारत लाईं।
—लीबिया में फसे 150 भारतीयों को बचाया।
—पत्नी का पार्सपोर्ट खोने पर नवविवाहित जोड़े की मदद की।
—4 माह के पाकिस्तानी बच्चे को मेडिकल बीजा दिलवाया था।
ऐसे तमाम कार्य हैं जिनसे सुषमा आम आदमी से सीधे जुड़ी रहीं। पीएम मोदी ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी। 67 साल की उम्र में सुषमा जी का निधन हो गया।