लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में शुक्रवार को फायरिंग हुई। लखनऊ बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आदर्श मिश्रा पर बदमाशों ने गोलियां चलाई हैं।
बदमाश फायरिंग कर फरार भी हो गए। हालांकि इस फायरिंग में आदर्श मिश्रा बच गए हैं। इस पूरे मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
बताया जा रहा है कि वह प्लाट देखने आए थे तभी बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश बाइक पर सवार थे।