सावधान! रात को देर से सोने वाली लड़कियां हो सकती हैं मोटापे का शिकार

Health /Sanitation

रिसर्च ने लड़कियों को चेतावनी दी है जो किशोर लड़कियां रात को देर से सोती हैं उनके मोटे होने का खतरा अपनी उम्र की उन लड़कियों से कहीं ज्यादा होता है जो जल्दी सोती हैं। ये अध्ययन जामा जनरल में प्रकाशित हुआ, इसमें 804 व्यस्कों जो 11 से 16 साल के थे का विश्लेषण किया गया। इसके लिए प्रतिभागियों से एक प्रशनावली भरवाई गई साथ ही उन्हें हाथ पर पहने के लिए एक डिवाइस दिया गया जिसने उनकी गतिविधियों पर नजर रखी।

जो लड़किया सुबह देर से उठीं उनकी कमर का साइज औसरत 0.58 सेंटीमीटर ज्यादा था। हालांकि लड़कों में ऐसा कम पाया लेकिन उनमें भी ये देखने को मिला। इस रिसर्च से इस बात का पता चलता है कि रात को समय से सोने और सुबह जल्दी उठने से बचपन और व्यस्क होने पर मोटे होने का खतरा कम होता है। तो अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बच्चों को या फिर खुद आपको ये खतरा ना हो तो आप आज से ही अपनी इस आदत में सुधार ला सकती हैं।