भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। बीच-बीच में उनके संन्यास की अफवाहें उड़ती रहती हैं, लेकिन माही चुपचाप अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। माही सोशल मीडिया पर कम ही नजर आते हैं, लेकिन उनकी पत्नी साक्षी उनके वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर से साक्षी ने धोनी का एक वीडियो शेयर किया है।
धोनी और उनकी पत्नी साक्षी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक होटल के रूम में साक्षी वीडियो बना रहीं हैं, जिसमें धोनी कह रहे हैं कि साक्षी यह सब अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करती हैं। यह वीडियो धोनी के एक प्रशंसक ने ट्विटर पर शेयर किया है।
https://twitter.com/dhoniraina_team/status/1223464506103218176
https://twitter.com/msdfansofficial/status/1222898883660898305?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1222898883660898305&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fphoto-gallery%2Fcricket%2Fcricket-news%2Fms-dhoni-viral-video-with-wife-sakshi-on-increasing-instagram-followers
वीडियो में साक्षी धोनी से कह रही हैं कि मैं यह सब इसलिए करती हूं, ताकि तुम्हारे फॉलोअर्स मुझसे भी ऐसे ही प्यार करें। वैसे भी मेरे सोशल मीडिया अकाउंट पर हर कोई यही सवाल करता है कि धोनी कहां हैं। इससे पहले भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो धोनी को स्वीटी-स्वीटी कहकर चिढ़ा रही थीं।मालूम हो कि धोनी ने जुलाई-2019 के बाद से कोई भी क्रिकेट मैच नहीं खेला है। हाल ही में उन्हें बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से भी बाहर कर दिया गया। धोनी आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे।
