अमरूद सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आपको सर्दियों में रोज अमरूद खाना चाहिए। अमरूद में मौजूद विटामिन और खनिज शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखते हैं। दरअसल, अमरूद एक ऐसा फल है जिसमें शरीर के लिए जरूरी विटामिन और मिनरल्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं और कई बीमारियों में यह फल रामबाण की तरह कार्य करता है। अमरूद में विटामिन बी9 पाया जाता है जो कि शरीर के डीएनए और कोशिकाओं को सुधारने का काम करता है। यह एक ऐसा फल है जो कि पेट के साथ ही आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।
अमरूद के सेवन करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। अगर आपको बार-बार सर्दी-जुकाम की समस्या होती है तो अमरूद खाने से यह दूर हो जाती है। अमरूद में विटामिन ए और ई पाया जाता है जो कि आपकी सेहत के साथ ही आपकी त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। इससे आंखों, त्वचा और बालों को पोषण मिलता है।पेट की बीमारियों के लिए तो अमरूद रामबाण है। अमरूद के सेवन से कब्ज से लेकर गैस तक की पेट की सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो कि आपके शरीर के लिए लाभकारी है। अगर आपको पाचन संबंधी समस्या रहती है तो आपको अमरूद का सेवन जरूर करना चाहिए। बच्चों के पेट में अगर कीड़े पड़ जाते हैं तो उन्हें अमरूद का सेवन जरूर करना चाहिए। पेट के साथ ही अमरूद आपके दांतों और हड्डियों के लिए भी लाभकारी होता है।
अमरूद कैंसर और ट्यूमर के जोखिम को भी कम करता है। इसमें लाइकोपीन फाइटो न्यूट्रिएंट्स होता है जो कि कैंसर और ट्यूमर के खतरे को दूर करता है। मुंह के छालों में भी अमरूद फायदेमंद होता है। यह फल आपके शरीर के कोलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रित रखता है। ऐसे में आपको सर्दियों में अमरूद का सेवन जरूर करना चाहिए।
