संघ लोक सेवा आयोग युवाओं को दे रहा है बेहतर मौका, जाने कैसे करें आवेदन

Education

UPSC Recruitment 2020 : संघ लोक सेवा आयोग में कई पदों पर ये भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि सहायक पुस्तकालय, सहायक इंजीनियर, वैज्ञानिक ‘बी’, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी समेत कई पदों पर ये भर्तियां होने जा रही हैं। इनके लिए अंतिम तिथि 13 फरवरी, 2020 तय की गई है।

पदों का नाम :
चिकित्सा अधिकारी / रिसर्च अधिकारी (आयुर्वेद)
सहायक पुस्तकालय
सहायक अभियंता
वैज्ञानिक ‘बी’ समेत कई पद

महत्त्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 25 जनवरी, 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 13 फरवरी, 2020

आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30, 35 व 45 वर्ष UPSC के नियमानुसार निर्धारित की गई है।

शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यताओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।

आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsconline.nic.in के माध्यम से 25 जनवरी, 2020 से 13 फरवरी, 2020 (रात 11:59 बजे) तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहें की आवेदन पत्र भरते समय किसी प्रकार कि त्रुटि न हो।

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।