श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी -20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का एलान हो गया। बैन के लंबे समय बाद स्टीव स्मिथ दोनों ही स्टार बल्लेबाजो को टेस्ट,वन-डे और अब टी 20 में फिर से शामिल कर लिया गया है। एशेज में स्मिथ ने कमाल का प्रदर्शन किया था। दोनों की टी-20 में वापसी आगामी टी-20 विश्व कप को देखते हुए हुई। 2020 में ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर ही खेला जाएगा।
टीम की कमान एरोन फिंच के हाथ में है। वार्नर और फिंच पारी की शुरुआत करेंगे। एशेज में वॉर्नर का प्रदर्शन खास नहीं रहा था, लेकिन वह टी 20 में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे और एंड्रयू टाय, केन रिचर्डसन और बिली स्टैनलेक को भी टीम में जगह मिली है।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीमः एरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन मैकडरमोट, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, बिली स्टानलेक, मिशेल स्टार्क, एशेज टर्नर, एंड्रयू टाय, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।
