शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बात कर सकती है सरकार!

# ## National

नई दिल्ली। शाहीन बाग में पिछले डेढ़ महीने से चल रहे प्रदर्शन के बाद अब सरकार प्रदर्शनकारियों से बात कर सकती है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के मुताबिक नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों की शंकाएं दूर की जाएंगी।

नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए मोदी सरकार तैयार है। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपने एक ट्वीट में इस बात के संकेत दिए हैं।