रिलेशनशिप, प्यार और धोखे को लेकर दुनियाभर में कई सर्वे होते रहे हैं। इन सर्वे में लोगों से उनके निजी जिंदगी, परिवार, रिश्ते और शारीरिक संबंधों को लेकर कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं और उसके बाद शोधकर्ता इनसे निष्कर्ष निकालते हैं। यहां हम आपको पिछले दिनों हुए तीन अलग-अलग तरह के अध्ययनों के बारे में बता रहे हैं।
पहला सर्वे
भारतीय समाज में आज भी देर से शादी करने वालों को अच्छी नजरों से नहीं देखा जाता है। बात जब लड़कियों की होती हैं तो ये नजरें शक और संदेह में तब्दील हो जाती हैं। हाल ही में एक सर्वे हुआ जिसमें महिलाओं के बच्चे पैदा करने की सही उम्र को लेकर जानकारी दी गई। सर्वे में बताया गया है कि किस उम्र में बच्चा पैदा करने से वो तेज-तर्रार और होशियार होता है।
इस सर्वे में लड़कियों के बच्चा पैदा करने की सही उम्र 30 साल बताई गई है। सर्वे का कहना है कि जो महिलाएं 30 या इसके बाद बच्चै पैदा करती हैं उनमें यूट्रस कैंसर का खतरा कम होता है। इसी शोध में बताया गया है कि इस उम्र तक महिलाएं एक तो पूरी तरह से सेटल हो जाती हैं और दूसरा वो मानसिक तौर पर बच्चा पैदा करने के लिए तैयार भी हो जाती हैं। इसका प्रभाव बच्चे पर पड़ता है।
यह सर्वे अमेरिका में हुआ है और वहां की एक वेबसाइट पर इसे प्रकाशित किया गया है। सर्वे का कहना है कि मां अगर बच्चा पैदा करते वक्त मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेगी तो बच्चा भी स्वस्थ्य और होशियार पैदा होगा।सर्वे का कहना है कि बच्चा पैदा करते वक्त मां का मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से स्वथ्य रहना बेहद जरूरी है।
दूसरा सर्वे शादी के बाद महिलाओं के अफेयर को लेकर हुआ। इसमें बताया गया है कि आखिर क्यों महिलाएं शादी के बाद अपने पति के अलावा किसी दूसरे पुरुष से अफेयर रखती हैं। सर्वे का कहना है कि जब किसी महिला को अपने पति से भावनात्मक संतुष्टि नहीं मिलती है तो वो घर से बाहर पराए पुरुष से अफेयर रखती हैं।
तीसरा सर्वे शादी के बाद महिलाओं के अपने पति को धोखा देने को लेकर है। इस सर्वे में कहा गया है कि अगर कोई महिला 29 साल की उम्र में शादी करती है तो उसके 36 से 37 साल की उम्र के बीच अपने पति को धोखा देने की संभावना रहती है। यह सर्वे डेटिंग साइट विक्टोरिया मिलान ने किया है। इस सर्वे में इसका भी जवाब दिया गया है कि क्यों शादी के सात साल बाद ही महिलाएं या पुरुष एक दूसरे को धोखा देते हैं।