विकेट लेने के बाद इस पाक खिलाड़ी ने दी गला काटने की धमकी

# Game

पाकिस्तान का एक क्रिकेट खिलाड़ी मैदान पर की गई अपनी हरकतों के चलते विवादों में फंस गया है। ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग बिग बैश में खेल रहे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हैरिस राउफ विकेट चटकाने के बाद जश्न मनाने के तरीके के कारण विवादों में घिर गए हैं। मेलबर्न स्टार्स की तरफ से खेलने वाले हैरिस ने सिडनी थंडर के खिलाफ विकेट झटकने के बाद एक इशारा किया, जिसको लेकर बवाल मच गया है।
युवा तेज गेंदबाज हैरिस राउफ बिग बैश लीग में बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। अपने इस प्रदर्शन के दम पर वह जल्द ही पाकिस्तान की नेशनल टीम में भी शामिल हो सकते हैं। सिडनी थंडर के खिलाफ विकेट चटकाने के बाद हैरिस ने गला काटने का इशारा करते हुए जश्न मनाया। उनका इस तरह से विकेट का जश्न मनाना लोगों को पसंद नहीं आया और अब जमकर हैरिस की आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर हैरिस द्वारा गला काटने का इशारा करते हुए विकेट का जश्न मनाने के तरीके पर लोगों ने गुस्सा जताया है।

https://twitter.com/StarsBBL/status/1212615663224668160

 

सिडनी थंडर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हैरिस ने 24 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। अब तक तीन मैच खेलकर वह कुल 10 विकेट झटक चुके हैं। सोशल मीडिया पर एक शख्स ने लिखा कि विकेट लेने के बाद हर बार गला काटने का इशारा करना क्या जरूरी है।
दो जनवरी को सिडनी थंडर और मेलबर्न स्टार्स के बीच मैच खेला गया। हैरिस राउफ ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। उनकी गेंदबाजी के दम पर मेलबर्न स्टार्स ने सिडनी थंडर को 20 ओवर में सात विकेट पर 142 रनों के लक्ष्य पर रोक दिया। आखिरी ओवर तक गए इस मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स ने 19.4 ओवर में सात विकेट गंवाकर 143 रन बनाकर मैच को जीत लिया।