वायुसेना की बढ़ी शक्ति, अब दुश्मन भारत की तरफ नजर उठाने से पहले सोचेगा

# ## National

भारतीय वायुसेना की आज शक्ति बढ़ गई है। अब आसमान में तेजस, सुखोई आदि के साथ राफेल भी गर्जना करेगा। फ्रांस से उड़ान भरने के बाद पांच राफेल लड़ाकू विमान भारतीय जमीन पर पहुंच गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को दी बधाई दी।

हरियाणा के अंबाला एयरबेस में बुधवार को राफेल विमान लैंड हुए, जहां उनका स्वागत वाटर सैल्यूट के साथ किया गया। इस मौके पर वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया भी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राफेल का मिलना वायुसेना के इतिहास में क्रांतिकारी बदलाव होगा और दुश्मन नज़र डालने से पहले कई बार सोचेगा।

आपको बता दें कि ये राफेल विमान को अभी आधिकारिक रूप से वायुसेना में शामिल नहीं किया गया है, इंडक्शन के लिए अलग से पूरी सेरेमनी होगी।