(www.arya-tv.com) रविवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन के मामलें में एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ। प्रदेश में कोरोना की डोज लेने वालों की संख्या 14 करोड़ के पार हो गई। यूपी में अब तक कुल 14 करोड़ 1 लाख 81 हजार 994 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। जिनमे से 10 करोड़ 18 लाख 99 हजार 981 को पहली डोज व 3 करोड़ 82 लाख 82 हजार 13 को दोनों डोज लग चुकी है। बीते बुधवार को ही वैक्सीन की पहली डोज का आकंड़ा 10 करोड़ के पार पहुंचा था। अब रविवार को वैक्सीन की कुल डोज का आकंड़ा भी 14 करोड़ के पार कर लिया। वही रविवार को राज्य में 7943 केंद्रों पर 4 लाख 45 हजार डोज लगी।
यूपी में वैक्सीनेशन – एक नजर आकंड़ों पर –
कुल वैक्सीनेशन – 14 करोड़ 1 लाख,
पहली डोज – 10 करोड़ 18 लाख,
दूसरी डोज – 3 करोड़ 82 लाख,
पुरुष – 7 करोड़ 36 लाख,
महिला – 6 करोड़ 64 लाख,
रविवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन के मामलें में एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ। प्रदेश में कोरोना की डोज लेने वालों की संख्या 14 करोड़ के पार हो गई। यूपी में अब तक कुल 14 करोड़ 1 लाख 81 हजार 994 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। जिनमे से 10 करोड़ 18 लाख 99 हजार 981 को पहली डोज व 3 करोड़ 82 लाख 82 हजार 13 को दोनों डोज लग चुकी है। बीते बुधवार को ही वैक्सीन की पहली डोज का आकंड़ा 10 करोड़ के पार पहुंचा था। अब रविवार को वैक्सीन की कुल डोज का आकंड़ा भी 14 करोड़ के पार कर लिया। वही रविवार को राज्य में 7943 केंद्रों पर 4 लाख 45 हजार डोज लगी।
यूपी में वैक्सीनेशन – एक नजर आकंड़ों पर –
कुल वैक्सीनेशन – 14 करोड़ 1 लाख,
पहली डोज – 10 करोड़ 18 लाख,
दूसरी डोज – 3 करोड़ 82 लाख,
मेल यानी पुरुष – 7 करोड़ 36 लाख,
फीमेल यानी महिला – 6 करोड़ 64 लाख,
69 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
उत्तर प्रदेश के स्टेट इम्यूनाइजेशन अफसर डॉ अजय घई ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वैक्सीनेशन की पात्र आबादी के 69 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। वही 26 फीसदी को दोनों डोज लग चुकी है। अनुमान के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में 14 करोड़ 75 लाख कोरोना वैक्सीन के पात्र लोग है।
बड़ी संख्या में वर्कर जुटे अभियान में –
डॉ.घई ने बताया कि यूपी में अभियान को गति देने के लिए बड़ी संख्या में वर्कर को लगाया गया है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में वैक्सीनेशन का अभियान जारी है।इसकी शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी, 14 नवंबर को 14 करोड़ का आकंड़ा पूरा हुआ है। अभियान में वैक्सीनेटर के अलावा मोबिलाइजर, डाटा ऑपरेटर, समेत कई अन्य स्टॉफ इसमें लगातार लगाएं गए है। आम दिनों में 13 हजार से 14 हजार के करीब वैक्सीनेशन सेंटर बनाएं गए है। वही नवंबर से प्रत्येक जिले में कम से कम एक केंद्र में 2 शिफ्ट यानी सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक वैक्सीनेशन की जा रही है।