(www.arya-tv.com)इस्लामी स्कॉलर, शिक्षाविद, शिया धर्मगुरु और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना डॉ कल्बे सादिक का लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। वह 81 साल के थे। अपने पीछे वह परिवार में तीन बेटे एक बेटी और भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके इंतकाल की सूचना उनके बेटे कल्बे सिब्तैन नूरी ने दी। उन्होंने बताया कि रात तकरीबन 10 बजे मौलाना कल्बे सादिक की मृत्यु हुई है।
डॉक्टरों ने बताया था, निमोनिया हुआ है
पांच दिन पहले मौलाना कल्बे सादिक की तबियत खराब हुई थी। जिसके बाद उन्हें एरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने बताया था कि उन्हें निमोनिया हुआ है। जबकि उनका कोविड टेस्ट नेगेटिव आया था। उनका ब्लडप्रेशर और ऑक्सीजन का स्तर भी लगातार घट रहा था। जिसके बाद आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
