महामारी से लड़ते समय हमें जानवरों को नहीं भूलना चाहिए’-अर्जुन कपूर

Fashion/ Entertainment

arya news desk

(www.arya-tv.com)बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना वायरस की मार लोगों के अलावा जानवरों की भी मदद कर रहे हैं। लॉकडाउन के चलते आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को जरूरत के सामान की कमी का सामना करना पड़ा रहा है तो वहीं आवारा जानवरों को भी खाने की किल्लत हो रही है। हालांकि इन जानवरों की मदद के लिए कई सितारे आगे आ रहे हैं और उनके लिए खाना जुटाने के लिए हर संभव मदद करे रहे हैं। जानवरों की मदद करने वालों में अब अभिनेता अर्जुन कपुर का भी नाम शामिल हो गया है।

इस लॉकडाउन के चलते कई आवारा जानवरों को खाने की कमी देखने को मिल रही हैं ऐसे में अर्जुन अर्जुन कपुरइनके खाने की व्यवस्था करने के लिए खास चीज करने वाले हैं। वह जानवरों की मदद के लिए अपने निजी कपड़ों और अन्य चीजों की ऑनलाइन सेल लगाने वाले हैं। इस बात की जानकारी अर्जुन कपूर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। साथ ही ये भी बताया है कि वह ये सेल कब करने वाले हैं।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि वह अपने चश्मे, टोपियों, जूते और टी-शर्ट की ऑनलाइन सेल करेंगे। साथ ही इन सामान को बेचकर आए रुपयों से वह कोरोना वायरस से प्रभावित जानकरों की मदद करेंगे। इस बारे में वीडियो में बताते हुए अर्जुन कपूर ने कहा, ‘मैं

जितना सम्भव है, संस्थाओं की मदद कर रहा हूं। महामारी से लड़ते समय हमें जानवरों को नहीं भूलना चाहिए’।