‘महाभारत’ की ‘द्रौपदी’ ने इस शख्स की वजह से की 3 बार आत्महत्या की कोशिश

Fashion/ Entertainment

महाभारत का प्रसारण आज से करीब 30 साल पहले दूरदर्शन पर शुरू हुआ था। इसके पात्र मानो भारत के हर घर का हिस्सा बन गए। बात चाहे ‘युधिष्ठिर’ और ‘दुर्योधन’ की हो या फिर ‘द्रौपदी’ की। इसका हर किरदार अपने आप में खास था।
आज बात करते हैं महाभारत में ‘द्रौपदी’ का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रूपा गागुंली की। रूपा गागुंली 53 साल की हो चुकी हैं। रूपा का जन्म 25 नवंबर 1966 को कोलकाता के कल्याणी में हुआ था। रूपा ने अपना डेब्यु एक बंगाली सीरियल मुक्तबंध से किया था। 1986 में उन्होंने दूरदर्शन के टीवी सीरियल गणदेवता से हिन्दी करियर की शुरुआत की।
महाभारत की सफलता पर बात करते हुए रूपा ने सच का सामना शो के दौरान कहा था- महाभारत के बाद मेरा अनुभव चौंकाने वाला था। मुझे अपने जीवन का सबसे बड़ा झटका लगा था। मैं बहुत महत्वाकांक्षी नहीं थी कि डगमगाऊं। अपने करियर के इन 24 वर्षों में मैंने किसी से भी काम नहीं मांगा।

रूपा ने 1992 में एक मैकेनिकल इंजीनियर ध्रुब मुखर्जी से शादी की थी। शादी के 14 साल बाद वे 2007 में एक-दूसरे से अलग रहने लगे और बाद में जनवरी 2009 में तलाक ले लिया। अपने रिलेशन को लेकर रूपा ने शो में बताया था कि मैं रोज रोज के झगड़े से तंग आ गई थी। इसकी वजह से मैंने तीन बार आत्महत्या की कोशिश भी की। पति से अलग होने के बाद रूपा अपने से 13 साल छोटे प्रेमी दिब्येंदु के साथ अपने मुंबई के फ्लैट में रहती थीं।
रूपा ने दिब्येंदु को लेकर कहा था- उनकी वजह से ही मैं कोलकाता से वापस मुंबई आई। उसने मुझे दोबारा काम करने के लिए प्रेरित किया ताकि लोग मेरे काम को दोबारा याद करें। इसके बाद रूपा को मिला वो सीरियल जिसने उनको घर घर में मशहूर कर दिया। चीर हरण के सीन को शूट किया गया था और इस दौरान द्रौपद्री का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रुपा गांगुली सीन को करने के बाद रोए जा रही थी और उन्हें फिर डायरेक्टर ने किसी तरह से चुप कराया था। रूपा 2015 में बीजेपी में शामिल हुईं। इस वक्त वह संसद की उच्च सदन में सांसद हैं।