मलाइका को अर्जुन कपूर ने किस करते हुए विश किया जन्मदिन

Fashion/ Entertainment

बॉलीवुड की ‘छैंया छैंया’ गर्ल मलाइका अरोड़ा ने बीते रोज अपना जन्मदिन मनाया। मलाइका को उनके जन्मदिन के मौके पर उनके सभी दोस्तों ने विश किया लेकिन अर्जुन कपूर ने जिस तरह से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी वो बेहद खास थी।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया। फोटो में अर्जुन के साथ मलाइका भी नजर आ रही थीं। फोटो में अर्जुन मलाइका को किस करते नजर आ रहे थे। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने दिल का इमोजी बनाया। एक्टर के इस पोस्ट पर फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। लेकिन कुछ यूजर्स को दोनों का ये अंदाज पसंद नहीं आया।

सलमान खान के फैंस ने दोनों को जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- अर्जुन ये क्या कर दिया भाई आपने। एक अनिय ने लिखा- अगर सलमान भाई ने ये तस्वीर देख ली तो सोचो क्या होगा।
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- अब दोनों को फिल्में नहीं मिलेंगी। समझ लो तुम दोनों का करियर खत्म है अब। हालांकि दोनों की इस तस्वीर को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। कई यूजर्स ऐसे भी हैं जो इनके रिलेशनशिप को सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं कृति सेनन और जैक्लीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) से लेकर रणवीर सिंह ने भी अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर कमेंट किया है।
बता दें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के इस पोस्ट से अब साफ हो चला है कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इससे पहले करीब छह सालों तक मलाइका अपने बर्थडे वैकेशन के तौर पर मनाती थीं। जन्मदिन से पहले मलाइका ने मीडिया से कहा, ‘पिछले 6-7 सालों ये पहला मौका है, जब मैं शहर में हूं। इसलिए मैंने बर्थडे मनाने का सोचा जो परिवार और दोस्तों के साथ मनाऊंगी।’