मतदान के लिए आगे आए फिल्मी सितारे, माधुरी दीक्षित समेत इन्होंने डाला वोट

## Fashion/ Entertainment

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। बॉलीवुड सितारे भी मतदान के लिए सामने आए हैं। फिल्मी सितारों ने बढ़ चढ़कर मतदान किया है।

माधुरी दीक्षित, किरण राव ,पद्मिनी कोल्हापुरी, महेश भूपति और लारा दत्ता, रितेष देशमुख, जेनेलिया अमीर खान समेत कई सितारों ने मतदान किया है।

किरण राव ने कहा कि हमारा राष्ट्र खुशहाल हो यही सोचकर हमने वोट किया। वहीं अमीर खान ने कहा कि मतदान राष्ट्रनिर्माण के लिए है इसलिए सभी को इसके लिए आगे आना चाहिए।