भारत में अभी नए साल के लिए थोड़ा इंतजार है। 2020 के स्वागत के लिए हमें अभी रात 12 बजने का इंतजार करना होगा। मगर कई देशों ने आतिशबाजी और रंगारंग कार्यक्रम के साथ नववर्ष का स्वागत कर दिया है। सामोआ, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया जैसे देशों ने पहले ही नए दशक में कदम रख लिया है। हालांकि हमें अभी रात 12 बजे तक का इंतजार करना होगा। इन देशों में घड़ियों में जैसे ही रात के 12 बजे, रंगबिरंगी आतिशबाजी से पूरा आसमान रंगों से नहा गया और लोग खुशी से झूम उठे।
दुनिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत समोआ और क्रिसमस आइलैंड/किरीबैती में किया गया। इस तटीय देश ने आतिशबाजियों के साथ 2020 का स्वागत किया।
नए साल का स्वागत करने में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड रहा। न्यूजीलैंड के आकलैंड शहर में स्काई टॉवर में आतिशबाजी का नजारा मंत्रमुग्ध करने वाला रहा।
इसी तरह आस्ट्रेलिया के सिडनी में भी आसमान में रंग बिरंगी आतिशबाजी से नए साल का स्वागत किया गया।
एशियाई देशों की बात की जाए तो जापान, दक्षिण कोरिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत होगा। जापान और दक्षिण कोरिया में भारत के समय के मुताबिक रात 8:30 बजे नया साल शुरू हुआ।
भारत से पहले चीन, बांग्लादेश, म्यांमार और नेपाल में नए साल का जश्न मनाया जाएगा। चीन में रात 9:30 बजे, म्यांमार में रात 11 बजे और बांग्लादेश में रात 11:30 बजे नए साल का स्वागत होगा। इसी तरह नेपाल में रात 11:45 पर नए साल का जश्न होगा।
भारत से पीछे पाकिस्तान
भारत में नए साल के स्वागत के आधे घंटे बाद यानि 12.30 बजे पाकिस्तान में जश्न मनाया जाएगा। एशिया में सबसे आखिर में ईरान, ईराक और तुर्की में नया साल मनाया जाएगा।
दुनिया में सबसे आखिरी में नया साल यूएस माइनर आउटलाइंग आइलैंड में मनाया जाएगा। यहां भारतीय समयानुसार 1 जनवरी शाम 5:35 बजे नया साल मनाया जाएगा।
