बॉलीवुड सेलिब्रेटी कुछ ही मशहूर डिजाइनर की ड्रेसेज को पसंद करती है। क्योंकि इन डिजाइनर का फैशन सेंस कमाल का होता है और वो जो भी ड्रेस बना देते हैं और ट्रेंड बन जाता है। जिन्हें आप भी देखकर हैरान रह जाएंगे।
आइवरी कलर के लहंगे में नजर आई करीना का ये लुक तो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन इस डिजाइन के लहंगे को अकेले बेबो ने ही नहीं पहना है बल्कि और भी सेलीब्रेटी भी लगभग ऐसे ही अटायर में नजर आएं हैं।
तारा सुतारिया ने भी कुछ दिनों पहले ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहन फोटोशूट करवाया था। लहंगे के साथ मैचिंग ब्लाउज की बात करें तो इसकी डिजाइन में थोड़ा फर्क है।
अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में पहुंची जैकलीन फर्नाडीज का लहंगा भी लगभग उसी कलर का नजर आ रहा है। बस इस लहंगे के साथ पफी स्लीव को टीमअप किया गया है। बात करें अगर एम्ब्रायडरी की तो वो भी देखने में वैसी ही दिख रही है।
फुल नेट स्लीव के साथ टीमअप किया गया ऐश्वर्या राय के इस आइवरी कलर के लहंगे को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।लेकिन इस लहंगे के कलर और एंब्रायडरी को देखा जाय तो वो करीना कपूर के लहंगे जैसा ही दिख रहा है।
