गोंडा 6 सितबर।(आरएनएस ) नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम को सगे बेटे ने अपनी माँ भाभी और दो भतीजो सहित पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिस में भाभी की मौत हो गई और मां दो भतीजो की हालत गम्भीर बनी हुई है। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक ,सीओ मौके पर पहुचे गए। नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी भानू यादव के घर पर दर्दनाक हादसा हुवा। शनिवार की देर शाम को भानू यादव के सगे भाई पंकज यादव ने छत पर खेल रहे भतीजा 3 वर्षीय अनुभव यादव,8वर्षीय आयुष यादव पर हमला करने लगा।
बच्चों की चिल्लाने की आवाज सुनकर बचाने के लिए दौड़ी उस की भाभी 30 वर्षीय रेनू यादव और मां 60 वर्षीय राजवंती पत्नी राम मूर्ति यादव पर हमला कर दिया। जिस में चारो बुरी तरह से घायल हो गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर बचाने के लिए दौड़े वही के राजनाथ शुक्ला पर भी हमला कर दिया। हमला करने के बाद फरार हो गया। घर पर आसपास के तमाम लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोग घायल अवस्था मे चारो लोगो को इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। डॉक्टर एम के गुप्ता ने रेनू को देखने के बाद मृत्यु घोषित कर दिया। अनुभव और राजवंती की हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।