(www.arya-tv.com) बरेली के बिसरिया में बनाया जा रहा पक्षी विहार आने वाले समय में आकर्षण का केंद्र बनेगा। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के दौरे के बाद जिला प्रशासन ने पक्षी विहार को विकसित करने के लिए तेजी से काम शुरू कर दिया है।
पहले और दूसरे चरण में यहां तालाब और झील पर काम किया जा रहा है। बरसात के इस मौसम में यहां पौधे लगाए जा रहे हैं। जैसे ही यह पौधे बड़े होंगे तो यहां देशी और विदेशी पक्षियों की संख्या बढ़ेगी। इससे पहले इस क्षेत्र में सारस और दूसरे पक्षी देखे जा रहे हैं।
आकर्षण का केंद्र बनेंगे अमृत सरोवर, पक्षी विहार
फरीदपुर तहसील के भुता ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत ककरा खुर्द के ग्राम बिसुरिया स्थित अमृत सरोवर पक्षी विहार को विकसित किए जाने का काम चल रहा है। यहां खाली पड़ी जमीन पर अलग-अलग प्रकार के पौधे लगाए जा रहे हैं, साथ ही इस पक्षी विहार सड़कों की चौड़ीकरण का सर्वे भी शुरू किया जाना है। जिससे वहां पर्यटकों को आने जाने में परेशानी न हों।
अमृत सरोवर पर भी किया जा रहा काम
पक्षी विहार के साथ यहां अमृत सरोवर के चारों तरफ पेड़ लगाकर वृक्षारोपण एवं सड़क का चौड़ीकरण की जानी है। इस संबंध में डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने जिला विकास अधिकारी ने अमृत सरोवर का निर्माण को लेकर पूरी रिपोर्ट मांगी है। यह अमृत सरोवर फरवरी, 2023 में इस पर काम शुरू हुआ था, अभी तक इसके निर्माण में 14 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं।
यहां पर पानी की ऐसी व्यवस्था का प्लान किया जा रहा है। जिससे पक्षियों को ठहरने की सुविधा हो, इसमें झील भी विकसित की जानी है। क्योंकि अलग अलग प्रकार के पक्षी झील के कारण ही आते हैं, जहां उन्हें पर्याप्त भोजन मिल सके।
300 बीघा जमीन में विकसित किया जा रहा पक्षी विहार
DM शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि पक्षी विहार को तेजी से डवलप किया जा रहा है। पक्षी विहार 11.5 हेक्टेयर जमीन पर है, वही झील और तालाब मिलाकर यह 18 हेक्टेयर जमीन पर काम चल रहा है। कुल मिलाकर यह 300 बीघा जमीन पर तैयार किया जार है, इसे चारों तरफ पौधे लगाने का काम किया जा रहा है, यहां आने जाने के लिए मुख्य सड़क से से जोड़ा जाएगा।