प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादीशुदा जिंदगी को बहुत एंजॉय कर रहे हैं । साथ ही वो अपने काम पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं । दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं । हाल ही में ये कपल सिनेमा जगत में दिए जाने वाले दुनिया के सबसे मशहूर अवॉर्ड्स में से एक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचा था ।
गोल्डन ग्लोब 2020 अवॉर्ड सेरेमनी अमेरिका स्थित लॉस एंजिलिस शहर के बेवर्ली हिल्टन होटल में हुई थी । इस सेरेमनी में प्रियंका पिंक कलर की गाउन में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने नेकलेस और छोटे ईयरिंग कैरी किए थे । इस लुक में प्रियंका काफी ग्लैमरस लग रही थीं। वहीं ब्लैक कोट पैंट में निक जोनस भी काफी हैंडसम लग रहे थे।
जब प्रियंका और निक साथ में अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचे तो सबका ध्यान उन पर जा टिका। इस अवॉर्ड सेरेमनी से दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । इस वीडियो में दोनों लिप किस करते नजर आ रहे हैं । किस करने के बाद प्रियंका की लिपस्टिक निक के होठों पर लग जाती है । तब प्रियंका, अपने हाथों से निक की लिपस्टिक को पोछती हैं ।
https://www.instagram.com/p/B69wxO-F_8r/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
ये वीडियो काफी प्यारा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं । वैसे तो प्रियंका और निक लिपकिस करने में कभी नहीं हिचकिचाते लेकिन ये वीडियो काफी खास है । इससे पहले न्यू ईयर पर भी दोनों का लिपलॉक करते वीडियो सामने आया था । ये वीडियो प्रियंका निक के फैन पेज से शेयर किया गया था ।
वीडियो में निक और प्रियंका पार्टी में पहुंचे थे । स्टेज पर दोनों एक दूसरे को लिपलॉक करते हुए दिखाई दिए। निक और प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना रहा । प्रियंका ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो के साथ प्रियंका ने लिखा- ‘नए साल नया तोहफा। ये देखने कि लिए बेसब्र हूं कि नए साल में भगवान ने अपने खजाने में क्या रखा है? भगवान और आप सभी का शुक्रिया जिन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया।’
