मछली बेहद पौष्टिक आहार है। मछली में कई न्यूट्रिशन होते हैं। यही वजह है कि इसे धरती पर सबसे स्वस्थ फूड की संज्ञा दी गई है। मछली में प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। आहार में ओमेगा-3 की भरपूर मात्रा लेने से हार्ट से जुड़ी बीमारियां नहीं होती हैं। अगर आप अपनी डाइट में भरपूर मात्रा में मछली शामिल करते हैं तो आपको डाइबिटीज का खतरा कम रहता है। स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारी से भी सुरक्षा होती है।
मछली में डीएचए और ईपीए ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो आपकी रक्त धमनियों में मौजूद कोशिकाओं की रक्षा करते हैं। शोधों में इस बात का पता चला है कि नियमित तौर पर भोजन में मछली को शामिल करने से हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। मछली में प्रोटीन की भी उच्च मात्रा होती है जिसकी वजह से आपका मेटाबॉलिज्म का स्तर बढ़ता है।
अगर आप अपनी डाइट में प्रोटीन की भरपूर मात्रा चाहते हैं तो मछली से अच्छा कोई आहार नहीं है। मछली आपके दिमाग को स्वास्थ्य रखने के लिए भी फायदेमंद होती है।
अमेरिका के कार्डियोलॉजी जनरल के मुताबिक, मछली खाने से हार्ट अटैक नहीं आता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 एसिड आपके हार्ट का ख्याल रखता है।
मछली खाने से दिमाग तेज होता है और अल्जाइमर की बीमारी नहीं होती है। 2016 में अमेरिकी मेडिकल एसोसिएशन ने एक रिपोर्ट जारी करके कहा था कि मछली खाने से अल्जाइमर की बीमारी की खतरा कम होता है।
मछली आंखों के सेहत के लिए भी लाभकारी होती है। इसमें ओमेगा-3 एसिड होता है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।
मछली खाने से अच्छी नींद आती है। अगर आपको नींद की समस्या है तो मछली से यह दूर हो जाती है। मछली में विटामिड डी मौजूद होता है जो अच्छी नींद के लिए फायदेमंद है।
मछली स्किन के लिए लाभकारी होती है। मछली खाने से मुंहासे भी दूर होते हैं।
मछली खाने से कोलेस्ट्रोल कम होता है। अगर आपको हाई कोलेस्ट्रोल की शिकायत है तो आपके लिए मछली उपयोगी है।
न्यूट्रिशन और डायबिटीज जनरल में छपे रिपोर्ट के मुताबिक, मछली खाने से स्ट्रोक का खतरा कम होता है। इसमें मौजूद विटामिन डी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता और मेटाबॉल्जिम को बढ़ाता है।
अमेरिकन जनरल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन के मुताबिक, मछली खाने से कैंसर का खतरा कम होता है।
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो मछली आपके लिए फायदेमंद है। मछली खाने से हाई ब्लड प्रशेर लो हो जाता है। ऐसा इसमें मौजूद ओमेगा-3 एसिड की वजह से होता है।
मछली खाने से अल्जाइमर की बीमारी से रोकथाम के साथ ही एकाग्रता भी बढ़ती है।
मछली खाने से मोटापा भी दूर होता है। अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो अपने आहार में मछली को शामिल करें।