परिवार अंतिम संस्कार के लिए तैयार, CM योगी कल करेंगे मुलाकात

## Lucknow UP

कमलेश तिवारी के परिजनों से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुलाकात करेंगे। परिवार ने सीएम योगी से मिलने की मांग की थी। सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी रविवार को पीड़ित के परिजनों मुलाकात करेंगे।

शनिवार को कमलेश तिवारी का अंतिम संस्कार होगा। प्रशासन के प्रयासों के बाद ​तिवारी का परिवार अंतिम संस्कार के लिए मांन गया है।

डीजीपी ने कहा कि शुरुआत से ही गुजरात कनेक्शन मिल रहे थे। रशीद पठान ने हत्या का प्लान बनाया था। साल 2015 के बयान ही कमलेश की मौत की वजह है।

शनिवार की देर रात सीएम योगी लखनऊ पहुचेंगे। वह महाराष्ट्र में होने वाले चुनावों के प्रचार में दौरा करने गए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कमलेश तिवारी की हत्या से दहशत फैलाने की शरारत की गई है। भय और दहशत पैदा करने वालों के मंसूबे को कूचलेंगे। कमलेश तिवारी के परिजन अगर मिलने आएंगे तो उनसे मिलेंगे।