परिणीति चोपड़ा ‘फैशन स्टेटमेंट’ में हैं सबसे अलग

Fashion/ Entertainment

फैशन दिवा प्रियंका चोपड़ा की तरह ही उनकी बहन परिणीति चोपड़ा का फैशन स्टेटमेंट भी निराला है। हालांकि परिणीति अपने बेसिक लुक्स और अटायर के लिए जानी जाती हैं। सिंपल जींस या स्कर्ट के साथ बेसिक टॉप और शर्ट में लुक को क्लासी और कूल अंदाज देने में परिणीति माहिर हैं। हाल ही में परिणीति के दो ऐसे लुक सामने आए जिसको कोई भी महिला कैरी करना चाहेगी।
नेवी ब्लू रंग सिल्क कोट पैंट वाले लुक में परिणीति हाई एन्ड फैशन गोल्स दे रही हैं। इस क्लासी लुक में परिणीति ने फुल स्लीव्स ट्रेंच ब्लेजर के साथ फ्लेयर्ड पैंट मैच किया है। ब्लेजर के साथ टीम अप की गई लेदर बेल्ट लुक को क्लासी बना रही है।
परिणीति ने लाइट कर्ल्स करके बालों को खुला छोड़ा है। आई मेकअप पर ज्यादा फोकस किया गया है। स्मोकी आईज, न्यूड लिप शेड में परिणीति गॉर्जियस लग रही हैं। इस लुक को आप भी किसी मीटिंग या खास इवेंट में कैरी कर सकती हैं।
इस लुक में परिणीति अपने बेसिक स्टाइल से फैशन गोल्स दे रही हैं। जिसे देखकर लगता है कि कपड़े कैसे भी हों अगर स्टाइलिंग सेंस हो तो उसके साथ कुछ भी किया जा सकता है। परिणीति ने सिंपल स्लिम फिट जींस के साथ व्हाइट प्रिंटेड टी-शर्ट पहनी है। इसके साथ चेक ब्लेजर पेयर किया है। पॉइंटेड हील्स के साथ इस लुक को क्लासी, कैसुअल और प्रोफेशनल बनाया गया है।