लखनऊ। सोमवार सुबह राजधानी के मोहान मार्ग पर बेंती गांव के समीप दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई। आमने-सामने से निकल रहे ट्रकों के आपस में भिड़ने से घंटों सड़क जाम रहा ।
सूचना पाकर पहुंची बंथरा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ड्राइवरों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही ट्रकों को हटवाने व सड़क पर लगे भीषण जाम को हटवाया। आपको बता दें कि सड़क चौड़ी न होने व किनारे पटरी भी न होने के साथ-साथ भारी वाहनों के आवागमन अधिक होने के चलते आए दिन इस इलाके में भीषण हादसे होते हैं।
आए दिन होने वाले इन हादसों के बावजूद स्थानीय विधायक व सांसद इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे ।
