आज है जस्टिस गोगोई के कामकाज का भारत के प्रधान न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के कक्ष संख्या एक में पीठ में अंतिम बार शामिल हुए। उच्चतम न्यायालय में एक नंबर का कमरा प्रधान न्यायाधीश का होता है। केवल चार मिनट के लिए जस्टिस गोगोई इस पीठ में बैठे। पीठ में उनके अतिरिक्त न्यायमूर्ति एसए बोबड़े भी शामिल थे, जो देश के अगले प्रधान न्यायाधीश होंगे। वह 18 नवंबर को पद की शपथ लेंगे। 
इस दौरान उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश खन्ना ने बार की तरफ से प्रधान न्यायाधीश के प्रति आभार व्यक्त किया गया। भारत के प्रधान न्यायाधीश के तौर पर न्यायमूर्ति रंजन गोगोई का कार्यकाल रविवार 17 नवंबर को खत्म हो रहा है। उन्होंने तीन अक्तूबर को देश के 46वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली थी।
अपने आखिरी दिन जस्टिस गोगोई राजघाट भी पहुंचे और उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
न्यायमूर्ति गोगोई बाद में सभी उच्च न्यायालयों के 650 न्यायाधीशों और 15,000 न्यायिक अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। न्यायमूर्ति गोगोई द्वारा सभी न्यायाधीशों और न्यायिक अधिकारियों को अपना संदेश भी दिए जाने की भी उम्मीद है।
विदाई समारोह
न्यायमूर्ति गोगोई को सुप्रीम कोर्ट परिसर में विदाई दी जा रही है। वह 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।
