मंदाकिनी ने 34 साल पहले ‘मेरा साथी’ हिंदी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके साथ कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन राज कपूर की फिल्म में निभाए गए गंगा के किरदार के अलावा उन्हें किसी फिल्म में सफलता नहीं मिल पाई। बाकी एक्ट्रेस की तुलना में मंदाकिनी का फिल्मी करियर काफी छोटा रहा। मंदाकिनी आखिरी बार 1996 में ‘जोरदार’ फिल्म में नजर आई थीं। इसके बाद मंदाकिनी ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी। इन 34 साल में मंदाकिनी के लुक में काफी बदलाव आ गया है। यहां तक कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल है।

साल 1985 में राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म से एक एक्ट्रेस रातों रात सिनेमा की दुनिया में छा गई। मंदाकिनी की यह तस्वीर इसी फिल्म की है।
इस फिल्म के बाद से मंदाकिनी रातोंरात फेमस हो गई थीं। इसकी वजह मंदाकिनी काल झरने के नीचे दिया गया सफेद साड़ी में बोल्ड सीन था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही, इसी के साथ मंदाकिनी को फिल्मफेयर ने बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट भी किया था।
जिस तेजी से उन्होंने सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं उतनी ही जल्दी वो इंडस्ट्री से गायब भी हो गईं। मंदाकिनी 90 के दशक में फिल्म के अलावा अपने अफेयर की खबरों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं।
मंदाकिनी का नाम उस वक्त अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ा था। इस रिश्ते को हवा तब लगी जब मंदाकिनी और दाऊद की एक तस्वीर सामने आई जो कि शारजाह में एक मैच के दौरान खीचीं गई थी। तस्वीर के बाद मंदाकिनी और दाऊद की नजदीकियों के किस्से उड़ने लगे। जिसका असर मंदाकिनी के करियर पर पड़ा और कोई भी फिल्ममेकर उन्हें अपनी फिल्म में लेने से कतराने लगा।
भले ही मीडिया में मंदाकिनी और दाऊद के बीच अफेयर की खबरें चल रही थीं लेकिन मंदाकिनी ने इसे हमेशा खारिज ही किया है। 2005 में एक इंटरव्यू के दौरान तो वो इस सवाल पर भड़क उठी थीं। उन्होंने कहा था कि ‘आखिर कब तक मेरा नाम दाऊद के साथ जुड़ता रहेगा। मैं पहले भी कह चुकी हूं कि दाऊद के साथ मेरा कभी अफेयर नहीं रहा है। 10 साल पहले मेरी फोटो दाऊद के साथ आई थी तब मैं शोज के लिए अक्सर विदेश जाती थी।’
इसके बाद मंदाकिनी ने मुंबई के एक डॉक्टर आर ठाकुर से शादी की। मंदाकिनी का एक बच्चा भी है। मंदाकिनी अब फिल्मों से कई साल से दूर हैं और गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। यहां तक कि उनके लुक में भी काफी बदलाव आ गया है। लुक में बदलाव का अंदाजा तस्वीर देखकर लगाया जा सकता है।