थाने में BJP विधायक की पिटाई, पुलिस ने कहा पहले मारा चाटा

Lucknow UP

उत्तर प्रदेश पुलिस की लगातार किरकिरी हो रही है। इस बार तो हदें पार हो गईं। भाजपा विधायक की थाने में पिटाई कर दी गई।

अलीगढ़ जिले की इगलास सीट के बीजेपी विधायक राजकुमार सहयोगी ने पुलिस पर उन्‍हें पीटने का आरोप लगाया है। MLA ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके कपड़े तक फाड़ डाले।यह पूरा मामला गोंडा थाने में हुआ। जब विधायक एक मामले की पैरवी करने थाने गए थे। तभी कहा सुनी हुई और 3-3 दरोगा उनकी उन्हें पीटने लगे। जबकि पुलिस का कहना है कि विधायक और उनके सहयोगियों ने पुलिस को अपशब्‍द कहे और पुलिसकर्मी को चांटा मारा।

विधायक राजकुमार सहयोगी की थाने में पुलिस द्वारा कथित पिटाई की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता घटना के विरोध में थाने पर एकत्र हो गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति को संभाला।

स्थिति तनावपूर्ण है और गोंडा थाने पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है और आसपास की मार्केट बंद करा दी गई।