श्रीनगर। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। हालांकि यह सर्जिकल स्ट्राइक नहीं है, लेकिन पीओके में जैश और हिजबुल के 35 आतंकी मारे गए हैं। कार्रवाई में 9 पाकिस्तानी सैनिकों की भी मौत की खबर है।
भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकियों और सीज फायर का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। तंगधार में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की थी। जवाब में भारत ने ये कार्रवाई की है। पाकिस्तानी सैनिकों की मदद से आतंकी भारत में घुसना चाहते थे। आतंकियों ने पीओके में आतंकी कैंप बना रखे थे। आतंकी लगातार घुसपैठ करने को तैयार थे।
आपको बता दें भारत ने 28—29 सितंबर 2016 को सर्जिकल स्ट्राइक की थी।150 कमांडोज इस स्ट्राइक में शामिल हुए थे। आधी रात पाकिस्तान में 3 किमी अंदर तक घुसकर भारतीय सेना ने इस मिशन को अंजाम दिया था।
इसके बाद भारतीय सेना ने इसी साल एयर स्ट्राइक की थी। पुलवामा का बदला लिया था।
